Bollywood News


सलमान खान के समझने के बाद भी 'राधे' को 50 रूपए में बेच रहे शख्स पर केस दर्ज़!

सलमान खान के समझने के बाद भी 'राधे' को 50 रूपए में बेच रहे शख्स पर केस दर्ज़!
कुछ समय पहले ही सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ कर दी गई है| इसको दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, अगर आपको पता हो जब इसको प्रदर्शित किया गया था तो जी5 एप क्रैश हो गई थी| सलमान ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए लोगों को पायरेसी को बढ़ावा न देने की अपील की थी|

परन्तु फिर भी कई जगह पर दबंग खान की फिल्म को लीक कर दिया गया, जब कि अभिनेता ने कहा भी था कि पायरेसी करने वालों के खिलाफ उचित कारवाई की जाएगी| अभी-अभी खबर मिली है कि मुंबई की साइबर क्राइम यूनिट में एक केस दर्ज़ किया गया है|



बता दें कि यह मामला किसी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज ने साइबर सेल में दर्ज़ किया है| मीडिया खबरों के अनुसार एक फेसबुक यूजर फिल्म 'राधे' को 50 रूपए में ऑनलाइन बेचा जा रहा था| जिसके बाद उसके खिलाफ़ क़ानूनी कारवाई की गई है, अब इस मामले को लेकर जी ने पाइरेसी एजेंसी एपिक्स सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटिड से संपर्क करते हुए इसकी इललीगल कॉपी को डिलीट करने को कह दिया गया है| वैसे फिल्मों की पायरेसी का काम नया नही है, वर्तमान समय में बड़े से बड़े प्रोजेक्टों को भी लीक कर दिया जाता है|

End of content

No more pages to load