Bollywood News


सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' के सेट पर साइक्लोन तौकते ने मचाई तबाही!

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' के सेट पर साइक्लोन तौकते ने मचाई तबाही!
ताउते साइक्लोन तूफान मुंबई से लेकर पश्चिम घाट तक भयंकर तबाही मचा कर चला गया है| मीडिया खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन के ऑफिस के बाहर इस तूफान ने काफी नुकसान किया हैं, दूसरी और रणबीर कपूर के घर के पास भी इसका दर्दनाक नजारा देखने को मिला है| मनोरंजन जगत को इस तूफान ने काफी नुकसान पहुंचाया है, सूत्रों की मानें तो सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर प्रोजेक्ट 'टाइगर 3' के सेट पर भी साइक्लोन का प्रभाव देखने को मिला है|

बता दें कि इस तेज़ तूफान में फिल्म के सेट का एक हिस्सा उड़ गया और उसके अनेक टुकड़े हो गए| कुछ समय बाद ही सलमान अपनी पूरी टीम के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे| लेकिन इस तबाही के बाद शूट में कुछ और समय लग सकता है| अगर आपको पता हो मुंबई के गोरेगांव स्थित एसआरपीएफ ग्राउंड पर 'टाइगर 3' का सेट तैयार किया गया था|

साइक्लोन तौकते ने मुंबई, गुजरात सहित कई अन्य जगहों पर लोगों को परेशान किया है| इसकी वजह से बिजली की समस्या और जान-माल का नुकसान हुआ है, खबरों की मानें तो इस तूफान ने अजय देवगन की आगामी फिल्म 'मैदान' के सेट पर भी काफी नुकसान हुआ है|

End of content

No more pages to load