Bollywood News


बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह की मां का कोरोना के कारण निधन!

बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह की मां का कोरोना के कारण निधन!
कुछ समय पहले ही हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह की मां की तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में एडमिट कर दिया गया था| इस बात की जानकारी एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर लोगों को दी थी, अभी-अभी पता चला है कि गायक की माँ का निधन हो गया है|

मीडिया सूत्रों की मानें तो अरिजीत सिंह की मां ने आज सुबह 11 बजे अपने परिवार वालों की उस्थिति में आखिरी साँस ली है। स्वास्तिका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि "सिंगर अरिजीत सिंह की मां के लिए आज ही ए नेगेटिव ब्लड की जरुरत है| वह कोलकाता के AMRI ढाकुरिया अस्तपाल में भर्ती हैं, पुरुष ब्लड डोनर संम्पर्क करें|" अब इस दुखद खबर के सामने आते ही सभी सोशल मीडिया के माध्यम से उनको याद कर रहे हैं|

वर्तमान समय में मनोरंजन जगत का हर सेलेब्स लोगों की मदद के लिए खुलकर आगे आ रहा है| स्वास्तिका मुखर्जी के अलावा दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू जैसे कलाकार जरूरतमंद लोगों को हॉस्पिटल बेड, दवाईयां और ऑक्सीजन जैसी चीजें प्रदान कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load