Bollywood News


बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप मुंबई पहुंचाई!

बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप मुंबई पहुंचाई!
भारत में इस समय कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों की जिंदगी तबाह कर रखी है, इस महामारी ने हजारों परिवार तोड़ दिए हैं| इस दुखद घड़ी में हिंदी सिनेमा सुल्तान सलमान खान जमकर जरुरतमंदों की सहायता कर रहे हैं| हाल ही में उनके द्वारा किया गया सराहनीय काम लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, बता दें कि अभिनेता ने बाहर से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का आयात भारत में करवाया है।

मीडिया खबरों की मानें तो बाबा सिद्दीकी के द्वारा करीब 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप मुंबई आ चुकी हैं। सलमान ने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी फैन्स को दी है, अभिनेता ने पोस्ट के साथ एक नंबर भी दिया है, जिसके साथ जरूरतमंद लोग संम्पर्क कर सकते हैं|

सलमान ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप मुंबई आ चुकी है। इसका उपयोग आपातकाल में किया जाएगा, जिसको इसकी जरूरत है वो इस नंबर पर कॉल कर सकता है।" अभिनेता के फैन्स उनके इस काम की कमेंट बॉक्स में खूब सराहना कर रहे हैं|



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' फिल्म में दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आए हैं| यह सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित और इसे ज़ी स्टूडियोज के सहयोग से सलमान खान की फिल्मों द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म 13 मई, 2021 को ईद के मौके पर भारत समेत कुछ देशों और 17 मई को यूके में रिलीज की गई है।

End of content

No more pages to load