Bollywood News


टाइगर श्रॉफ से भी खतनाक स्टंट करती दिखी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी, वीडियो वायरल!

टाइगर श्रॉफ से भी खतनाक स्टंट करती दिखी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी, वीडियो वायरल!
हिंदी सिनेमा की हॉट अदाकारा दिशा पाटनी ने फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय के अलावा अपनी फिटनेस की वजह से भी लोगों के दिलों में अलग पहचान बना रखी है। वह अपनी फिटनेस का खूब खास ख्याल रखती हैं हालांकि, उनके कातिलाना हुस्न के पीछे कड़ी मेहनत छुपी हुई है| हाल ही में दिशा ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ से भी हैरतंगेज स्टंट करती दिखाई दे रही हैं|

अगर आपको पता हो 13 मई को सलमान खान और दिशा पाटनी स्टारर 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' फिल्म रिलीज़ हुई है| जिसमें अभिनेत्री के ग्लैमरस और हॉट अंदाज को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है| इस वीडियो में वह बैक फ्लिप मारती दिखाई दे रही हैं, पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, "काश ये बटर की तरह महसूस होता|" उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



दिशा पाटनी के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो आने वाले समय में वह मोहोत सूरी निर्देशित फिल्म 'एक विलेन 2' में आदित्य रॉय कपूर, जॉन अब्रहाम और तारा सुतारिया के साथ नज़र आने वाली हैं| दिशा के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं |

End of content

No more pages to load