Bollywood News


मॉम गौरी खान ने बेटी सुहाना खान के जन्मदिन पर शेयर की ग्लैमरस तस्वीर!

मॉम गौरी खान ने बेटी सुहाना खान के जन्मदिन पर शेयर की ग्लैमरस तस्वीर!
बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज अपना 21वां जन्मदिन परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं| मॉम गौरी खान ने इस खास दिन पर बेटी की ग्लैमरस तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए जन्मदिन विश किया है|

बता दें कि सोशल मीडिया पर साझा की गई इस तस्वीर में सुहाना खूबसूरत अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं| पोस्ट शेयर करते हुए गौरी खान ने लिखा कि, "हैप्पी बर्थडे, तुम्हें हम आज, कल और हमेशा प्यार करेंगे|" इसको देखने के बाद सुहाना के फैन्स कंमेंट् बॉक्स में बर्थडे विश कर रहे हैं|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड में पढ़ाई पूरी करने के बाद सुहाना फिल्मों के बारे में पढ़ने के लिए न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी गई थी| इसके बाद कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से वह अपने परिवार के पास मुंबई आ गई थी|

End of content

No more pages to load