Bollywood News


वेटेरन म्यूजिक कंपोजर विजय पाटिल उर्फ राम लक्षण ने ली नागपुर में आखिरी साँस!

वेटेरन म्यूजिक कंपोजर विजय पाटिल उर्फ राम लक्षण ने ली नागपुर में आखिरी साँस!
अभी-अभी खबर मिली है कि वेटेरन म्यूजिक कंपोजर विजय पाटिल उर्फ राम लक्षण का पुरानी बीमारी के कारण निधन हो गया है| सूत्रों की मानें तो उन्होंने नागपुर में अपने परिवार वालों की उपस्थिति में आखिरी साँस ली है| 79 वर्ष की उम्र में सभी लो अलविदा कह गए विजय अपने बेटे के साथ रह रहे थे|

बता दें कि आज दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया है| विजय पाटिल ने अपने 40 साल के फ़िल्मी सफर में 150 से भी ज्यादा हिंदी, भोजपुरी और अन्य भाषाओँ की फिल्मों का म्यूजिक कंपोज किया है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनका जन्म 1942 में नागपुर में हुआ था, उन्होंने अपने पिता और चाचा से म्यूजिक के बारे में जानकारी ली थी|

अगर आपको पता हो 'राम-लक्षण' नाम की लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी के विजय पाटिल लक्षमण थे| कुछ समय पहले उनके पार्टनर राम का निधन हो गया था, परन्तु फिर भी उन्होंने इसी नाम के साथ काम किया था| विजय ने हिंदी सिनेमा में 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', 'हम से बढ़कर कौन' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है|

End of content

No more pages to load