Bollywood News


पति निक जोनस के साथ दिखा प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड अवतार, तस्वीर वायरल!

पति निक जोनस के साथ दिखा प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड अवतार, तस्वीर वायरल!
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 15 मार्च को 93वें ओस्कार्स अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस की घोषणा की थी| इस पूरे प्रोग्राम को लोगों के सामने लाइव स्ट्रीम किया गया था, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका ने भी कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की थी| इनमें वह अपने पति निक जोनस के साथ मस्ती करती नज़र आई थी हैं, हाल ही में अभिनेत्री का अपने पति के साथ हॉट अंदाज़ काफी वायरल हो रहा है|

प्रियंका ने कुछ तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर की हैं, यह बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स की हैं| इस समारोह के आयोजन की मेजवानी निक जोनस कर रहे हैं, तस्वीर में अभिनेत्री निक को गले लगाए हुए हैं और वह उनको किस करते दिखाई दे रहे हैं|

इस लव बर्ड की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं| पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि, "पति प्रशंसा पोस्ट, तुम पर बहुत गर्व है बेबी। आप जो कुछ भी करते हैं उसके साथ! आपकी कार्य नीति, आपकी उत्कृष्टता की खोज! आप मुझे हर रोज प्रेरित करते हैं! आज बहुत प्यार लग रहे हो, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूँ|"



अगर आपको पता हो प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही पति निक जोनस के साथ अपनी दूसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। इस खास मौके पर प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की थी, जो उनके फैन्स द्वारा काफी पसंद की गई थी। इन दोनों ने साल 2018 में जोधपुर के उमेद भवन में शादी कर ली थी|

End of content

No more pages to load