Bollywood News


सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' में दिलचस्प होगा इमरान हाशमी का किरदार!

सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' में दिलचस्प होगा इमरान हाशमी का किरदार!
अगर आपको पता हो बॉलीवुड दबंग सलमान खान और बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' की शूटिंग कुछ दिनों पहले शुरू हो गई थी| परन्तु कोरोना महामारी के चलते इसको रोक दिया गया था, इसमें ऋतिक रोशन और शाहरुख खान कैमियो किरदार निभाते नज़र आने वाले हैं|

मीडिया सूत्रों की मानें तो सलमान के खिलाफ विलेन के किरदार में पाकिस्तान एजेंट की भूमिका में इमरान हाशमी दिखाई देने वाले हैं| इस खबर के सामने आते ही दोनों के फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं, यह पहला मौका होगा जब सलमान और इमरान स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे|

'टाइगर 3' फिल्म में इमरान का किरदार काफी अहम और दिलचस्प होने वाला है| इसमें कैटरीना कैफ भी पाकिस्तानी एजेंट की भूमिका में नज़र आएंगी, परन्तु वह सलमान के साथ मिलकर देश के दुश्मनों के साथ लड़ती दिखाई देने वाली हैं| अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यशराज फिल्म्स जून के अंत तक इसकी शूटिंग दोबारा शुरू कर सकता है| मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट के रिलीज़ होने की फैन्स काफी समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load