Bollywood News


मुनमुन दत्ता के बाद युवा एक्ट्रेस युविका चौधरी भी हुई ट्रोलिंग का शिकार!

अगर आपको पता हो टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री मुनमुन दत्ता जातिसूचक प्रतिक्रिया देने के कारण क़ानूनी पचड़े में पड़ गई थी| जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज़ हो गई थी, हाल ही में युवा खूबसूरत टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी भी इसी विवाद में फसती दिखाई दे रही हैं| बता दें कि अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर जाति को लेकर कोई टिप्पणी दी थी, जिसके बाद लोग उनको गिरफ्तार करने के लिए बोल रहे हैं|

इंटरनेट यूजर्स सोशल मीडिया पर ही आरोप लगा रहे हैं कि एक यूट्यूब वीडियो में प्रिंस नरूला के साथ बातचीत के दौरान उनकी पत्नी युविका चौधरी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है| अब लोगों ने अभिनेत्री के खिलाफ क़ानूनी कारवाई करने की मांग कर रहे हैं|







इस समय लोग युविका के उपर SC/ST एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं| अगर आपको पता हो मुनमुन दत्ता के खिलाफ अपने एक मेकअप टुटोरिअल वीडियो में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के कारण एफआईआर दर्ज की गई थी| इसके बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था|

End of content

No more pages to load