Bollywood News


फिल्म निर्देशक करण जौहर के 49वें जन्मदिन पर करीना कपूर ने इस अंदाज़ में किया विश!

फिल्म निर्देशक करण जौहर के 49वें जन्मदिन पर करीना कपूर ने इस अंदाज़ में किया विश!
हिंदी सिनेमा के लकप्रिय फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं| इस खास मौके पर उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से उनको बर्थ-डे की शुभकामनाएँ दे रहे हैं| हाल ही में करीना कपूर खान ने इन्स्टाग्राम पर उनके साथ की एक तस्वीर साझा करते हुए, जन्मदिन की बधाई दी है, अभिनेत्री का खास अंदाज़ लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

करीना ने एक मोनोक्रोम फोटो पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "हैप्पी बर्थडे केजेओ, आई लव यू|" उनका यह जन्मदिन विश करने का तरीका सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आकर्षित कर रहा है और वह भी कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



अगर आपको याद हो नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर पर आरोप लगते रहे हैं| इस पर वह पत्रकारों से बात करते हुए खुलकर बोलते भी नज़र आए हैं, एक बार उन्होंने कहा था कि, "वह फिल्मों में किसे लॉन्च करेंगे, किसे नहीं, यह उनकी अपनी पसंद है, इस पर दूसरों को आपत्ति नहीं होनी चाहिए|

End of content

No more pages to load