Bollywood News


फादर इन लो के जन्मदिन पर भावुक हुई बहु जेनेलिया डिसूजा, इमोशनल होकर किया विश!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख का जन्मदिन है| वह एक ऐसे नेता थे, जिनके काम को लोग सिर्फ पसंद ही नही करते थे, बल्कि उनको काफी सम्मान भी देते थे|बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति को बदलने में उनका बहुत अच्छा योगदान रहा है, वह लीवर कैंसर की बीमारी से 14 अगस्त, 2012 को अपनी जिंदगी की जंग हर गए थे|

आज विलासराव देशमुख के जन्मदिन पर उनकी बहु और बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने इन्सटग्राम पर उनके साथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है| अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, "डियरेस्ट पप्पा, जब भी एक बहु अपने ससुराल आती है तो उसके मन में एक डर होता है कि उसके ससुराल वाले उसे स्वीकार नहीं करेंगे...आपने मुझे विश्वास दिलाया कि परिवार का मतलब केवल खून का रिश्ता नहीं होता, ये रिश्ता बेहद पवित्र और आशीर्वाद से भरा होता है| आपकी विरासत जिसमें सब्र, आपकी कृतज्ञता, आपका सभी के लिए अटूट प्यार था, उसका हिस्सा बनना चाहती हूँ|" इस पोस्ट को देखने के बाद मनोरंजन जगत के कलाकार से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक सभी कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



जेनेलिया ने आगे लिखा कि, "मुझे मेरे ससुर ने गले नही लगाया बल्कि एक पिता के रूप में उन्हें प्यार दिया था, पीछे मेरे पिता संतुष्ट हैं कि उन्होंने अपनी बेटी को सबसे अच्छे परिवार में भेजा है| मैं हर दिन उन अनजान लोगों से सुनती हूँ, जिनकी जिंदगियों को आपने बदला है, हैप्पी बर्थडे पप्पा, हम आपको बेहद मिस करते हैं|"

End of content

No more pages to load