Bollywood News


बॉलीवुड किंग खान का बेटा अबराम खान हुआ 8 साल का, क्यूट अंदाज़ में किया बहन ने विश!

बॉलीवुड किंग खान का बेटा अबराम खान हुआ 8 साल का, क्यूट अंदाज़ में किया बहन ने विश!
बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने 22 मई को अपना जन्मदिन न्यूयॉर्क में गर्लगैंग के साथ एन्जॉय किया था| कुछ समय पहले मॉम गौरी खान ने इस खास दिन पर बेटी की ग्लैमरस तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए जन्मदिन विश किया था| हाल ही में सुहाना ने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने भाई अबराम खान को उनके 8वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अबराम हिंदी सिनेमा कलाकारों के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले बच्चों में से एक है| आज किंग खान परिवार बेटे अबराम का जन्मदिन स्पेशल तरीके से एन्जॉय करने वाला है, सुहाना का अपने भाई को बर्थ-डे विश करने का अंदाज़ लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है|



इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए गए मजेदार वीडियो में सुहाना भाई अबराम के साथ पुल के अंदर मस्ती करती नज़र आ रही हैं| इस समय सुहाना न्यूयॉर्क में रह कर आर्ट्स की पढ़ाई पूरी कर रही है, अगर आपको पता हो कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के चलते कई महीनों तक भारत में अपने परिवार के साथ रहने के बाद वह इसी साल जनवरी में वापिस आ गई थी|

End of content

No more pages to load