कुछ समय पहले बॉलीवुड के चोकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन को उनके गलत बर्ताव के कारण फिल्म निर्माता करन जौहर के प्रोजेक्ट 'दोस्ताना 2' से बाहर कर दिया गया था| अब खबर आ रही है कि वह शाहरुख खान प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज द्वारा प्रस्तुत होने वाली फिल्म 'फ्रेडी' से निकाल दिए गए हैं| इसमें वह हिंदी सिनेमा की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ के साथ नज़र आने वाले थे, परन्तु इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स काफी नाखुश दिखाई दे रहे हैं|
मीडिया सूत्रों की मानें तो कार्तिक प्रोड्यूसर को फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए कह रहे थे| अगर आपको पता हो धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'दोस्ताना 2' से भी वह इसी वजह से बाहर हुए थे| इसकी अभिनेता ने शूटिंग भी शुरू कर दी थी, जिसके कारण करन जौहर प्रोड्क्शन को काफी नुकसान हुआ था|
खबर है कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट अब कटरीना के अपोजिट एक अभिनेता की तलाश कर रहा है| कार्तिक के 'फ्रेडी' से बाहर होते ही उनके फैन्स सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और उनको अब अभिनेता का करियर खतरे में लगने लगा है|
'दोस्ताना 2' के बाद अब शाहरुख खान के 'रेड चिलीज' प्रोजेक्ट्स से बाहर हुए कार्तिक आर्यन!
Thursday, May 27, 2021 11:38 IST


