Bollywood News


सलमान की 'राधे' के रिव्यू के कारण नही बल्कि इस वजह से केआरके पर हुआ है केस!

सलमान की 'राधे' के रिव्यू के कारण नही बल्कि इस वजह से केआरके पर हुआ है केस!
अगर आपको पता हो कुछ समय पहले ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कमाल राशिद खान के उपर कोर्ट में केस दर्ज़ कर दिया था| हाल ही में सलू के वकील ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये केस फिल्म 'राधे' के रिव्यू को लेकर नही किया गया है, बल्कि अभिनेता के उपर लगे भ्रष्टाचार, मनी लॉन्डरिंग के आरोपों के कारण मानहानि का केस दर्ज किया गया है|

सलमान खान के वकील ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा, "इस केस में डिफेंडेंट, मिस्टर कमल राशिद खान ने अनेक ट्वीट्स और वीडियोज पोस्ट किये हैं जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि सलमान की सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन, हेरफेर और मनी लॉन्डरिंग के काम कर रही है|"

कुछ समय से केआरके लगातार सलमान के खिलाफ भड़काऊ बयान साझा कर रहे हैं| अभी तक मिली खबरों के अनुसार कोर्ट इस केस की सुनवाई 7 जून को करने वाला है| बता दें कि केआरके ने सोशल मीडिया पर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान से प्रार्थना करते हुए कहा था कि वह भविष्य में उनकी किसी भी फिल्म का रिव्यू नहीं करेंगे, कृपया करके उनका केस वापस ले लिया जाए|

End of content

No more pages to load