Bollywood News


बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने सिनेमा में किए अपने 52 साल पूरे, ऐसा रहा सफर!

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने सिनेमा में किए अपने 52 साल पूरे, ऐसा रहा सफर!
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी बेहतरीन एक्टिंग के द्वारा लोगों के दिलों में अलग जगह बना चुके हैं| फिल्म कोई भी हो परन्तु अभिनेता का डायलॉग फैन्स कभी नही भूल पाते हैं, बता दें कि बिग बी ने बॉलीवुड में अपने 52 साल पूरे कर लिए हैं| इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इन्स्टाग्राम पर अपने फ़िल्मी सफर की कुछ झलक साझा करते हुए दी है| इसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उनके अभी तक के फ़िल्मी किरदारों की फोटोज लगी हुई है| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "52 साल..!!! अच्छाई .. इस संकलन के लिए धन्यवाद एफे मूसा .. अभी भी सोच रहा था कि यह सब कैसे हुआ|" अभिनेता के फैन्स कमेंट बॉक्स में उनको शुभकामनाएँ दे रहे हैं|



बिग बी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'चेहरे' में दिखाई देने वाले हैं| पहले इसको इसी साल अप्रैल महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से अब इसका प्रदर्शन अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है| कुछ समय पहले ही रिलीज़ हुए इसके मिस्ट्री-थ्रिलर ट्रेलर और टीजर को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी|

End of content

No more pages to load