Bollywood News


बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप की एंजियोप्लास्टी सर्जरी के बाद ऐसी हुई हालत!

बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप की एंजियोप्लास्टी सर्जरी के बाद ऐसी हुई हालत!
हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपनी एंजियोप्लास्टी सर्जरी करवाई है| इस समय सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका चेहरा पहचान में नही आ रहा है| निर्देशक की बेटी आलिया ने भी एक तस्वीर अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है, जिसको देखने के बाद बॉलीवुड सेलेबस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

मीडिया खबरों की मानें तो अनुराग को हार्ट में ब्लॉकएज के चलते एंजियोप्लास्टी सर्जरी करवानी पड़ी है| तस्वीर की बात करें तो इसको देखने के बाद लोगों का अलग-अलग रिएक्शन है, कोई इसको उनका नया लुक बता रहा है तो कोई स्नैपचैट फिल्टर का कमाल बता रहा है|


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुराग को छाती में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था| जहाँ उनको डॉक्टर्स ने बताया कि हार्ट में ब्लॉकएज होने की वजह से तुरंत सर्जरी करनी पड़ेगी| निर्देशक अब अच्छे से स्वस्थ होने के बाद ही काम पर वापिस लौटने वाले हैं|

End of content

No more pages to load