Bollywood News


किआरा आडवानी की हॉट बिकिनी तस्वीर के बॉलीवुड सेलेबस भी हुए दीवाने!

किआरा आडवानी की हॉट बिकिनी तस्वीर के बॉलीवुड सेलेबस भी हुए दीवाने!
हिंदी सिनेमा की युवा खूबसूरत अभिनेत्री किआरा आडवाणी वर्तमान समय में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और कातिलाना हुस्न के द्वारा लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं| अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर हॉट और आकर्षक तस्वीरें साझा करके फैन्स का मनोरंजन करती दिखाई देती हैं| हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर खुद की बोल्ड बिकिनी तस्वीर शेयर की है, इसमें उनका जलपरी अवतार लोगों को मदहोश करने का काम कर रहा है|

इस तस्वीर में किआरा हरे रंग की बिकनी पहने पानी की लहरों के साथ मछली की तरह खेलती नज़र आ रही हैं| इसको देखने के बाद अभिनेत्री के फैन्स से लेकर बॉलीवुड सेलेबस तक सभी अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| अभिनेत्री का खूबसूरत हुस्न लोगों को दिन में सपने देखने के लिए मजबूर कर रहा है|



अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा किआरा आडवाणी और युवा अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशनशिप की खबरें सामने आती रहती हैं| इस जोड़ी ने वैसे तो अपने रिश्ते के बारे में अभी तक कुछ अधिकारिक घोषणा नही की है परन्तु इन दोनों को कई बार साथ देखा जाता है| इसी साल ये दोनों मालदीव वेकेशन एन्जॉय करके आए थे, इसके बाद खबरें आई थी कि अभिनेत्री वापिस आने के बाद सिद्धार्थ के पैरेंट्स से भी मिली थी| सोशल मीडिया यूजर्स इन दोनों को साथ देखना काफी पसंद करते हैं|

End of content

No more pages to load