तुलसी कुमार अपनी गायकी से और अपने शानदार गीतों से आज तक लोगों के दिलों पर राज किया हैं। उनके हर गीत और वीडियो ने अपने चाहनेवालों पर अलग ही जादू बिखरते हुए काफी सफलता हासिल की हैं। तुलसी कुमार दूसरी बार दर्शन रावल के साथ मिलकर टी-सीरीज़ का 'इस क़दर'लेकर आयी। जो कम समय में ही काफी हिट साबित हुआ है।
इस कदर गाने को युट्युब पर हाल ही में 100 मिलीयन व्युज मिले हैं।जिससे इस गाने के लोकप्रियता का अंदाजा आता हैं। कव्वाली की पृष्ठभूमी रहें इस मेलोडियस ट्रैक को काफी देखा और सूना गया हैं। लोगों ने काफी पसंद किए इस गाने का निर्देशन अरविंद खैरा ने किया है और इसमें तुलसी कुमार के साथ दर्शन रावल दिख रहें हैं।
इस गाने के सफलता के बारे में बात करते हुए तुलसी कुमार कहती हैं, ''मैं गाने की सफलता को लेकर काफी उत्साहित हूं। मेरा मानना है कि यह पूरे टीम के मेहनत का असर हैं। मैं काफी खुख हूं कि इस कदर ने दर्शकों दिलों कके साथ-साथ चार्टबस्टर्स में भी अपनी अग्रणी स्थान पर जगह बनाई है। हम कुछ अलग करना चाहते थे। औऱ हमें खुशी है कि यह दर्शकों को पसंद आई।''
'इस कदर' गाना सईद कादरी द्वारा लिखा गया है और सचेत-परंपरा द्वारा संगीतबध्द हुआ है।
तुलसी कुमार के 'इस कदर' गाने को यूट्यूब पर मिले 100 मिलियन व्यूज!
Monday, May 31, 2021 14:43 IST


