Bollywood News


बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार का वीडियो शेयर कर बाबा रामदेव ने कही ये बात!

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार का वीडियो शेयर कर बाबा रामदेव ने कही ये बात!
इस समय बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| इसमें अभिनेता आयुर्वेद के बारे में लोगों को जागरूक करते दिखाई दे रहे हैं| इस वीडियो को योग गुरु स्वामी रामदेव ने ट्विटर पर फैन्स के साथ साझा किया है, इसमें अभिनेता कह रहे हैं कि हमें अपनी भारतीय आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों पर कम विश्वास है और विदेशी दवाइयों पर ज्यादा है|

बाबा रामदेव ने इसको सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "आप अपनी बॉडी के खुद ब्रांड अम्बेसडर बने, सिंपल और हेल्दी लाइफ जीयें, और दुनिया को दिखा देते हैं, कि हमारे हिंदुस्तानी योग व आयुर्वेद में जो ताकत है, वह किसी अंग्रेज के केमिकल इंजेक्शन में नहीं है- अक्षय कुमार। साभार-अक्षय कुमार|" अभिनेता के फैन्स इसको देखने के बाद कमेंट बॉक्स में अपनी शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



आगे इस वीडियो में अक्षय कुमार कह रहे हैं कि वो किसी भी प्रकार की दवाई कंपनी या आयुर्वेदिक दवाई कंपनी के प्रचार के लिए की इस वीडियो को शेयर नहीं कर रहे हैं| एक भारतीय होने के नाते वह चाहते हैं कि लोग इस बात को गंभीरता से समझें और इन अंग्रेजी दवाईयों से दूरी बनाकर रखें|

End of content

No more pages to load