Bollywood News


राखी सावंत के बाद इस युवा अभिनेत्री ने कहा सोनू सूद भारत के प्रधानमन्त्री बनें!

राखी सावंत के बाद इस युवा अभिनेत्री ने कहा सोनू सूद भारत के प्रधानमन्त्री बनें!
वर्तमान समय में कोरोना महामारी भारत के अंदर उग्र रूप ले चुकी है| इसकी दूसरी लहर ने तो हजारों परिवार तोड़ के रख दिए हैं, हिंदी सिनेमा के प्रतिभावान बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पिछले साल के लॉकडाउन से ही लोगों की मदद करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं| उनके सराहनीय योगदान के कारण फैन्स उन्हें महीसा मानने लगे हैं| अभिनेता ने जरूरतमंदों की सहायता करने से लेकर बच्चों की मुक्त शिक्षा तक अनेक काबिलेतारीफ काम किए हैं|

कुछ समय पहले ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने सोनू को प्रधानमन्त्री बनाने की बात कही थी| अब खबर आ रही है कि हिंदी सिनेमा की युवा खूबसूरत अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी उनको देश का प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती हैं| इस खबर के सामने आते ही सोनू के फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं और वाकई में अभिनेता के काबिलेतारीफ़ काम किसी से छुपे नही हैं|



बता दें कि हुमा कुरैशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं चाहती हूँ सोनू चुनाव के लिए खड़े हों, मैं उनको वोट दूंगी| मैं चाहती हूँ कि वह देश के प्रधानमंत्री बनकर लोगों की सेवा करें| अगर आपको पता हो हाल ही में अभिनेत्री की वेब सीरिज़ 'महारानी' सोनी लिव पर रिलीज़ हुई है जिसको लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है|

End of content

No more pages to load