Bollywood News


कुत्ते की केआरके से तुलना करने पर भड़के मीका सिंह का ऐसा था रिएक्शन!

कुत्ते की केआरके से तुलना करने पर भड़के मीका सिंह का ऐसा था रिएक्शन!
बता दें कि खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद ख़ान उर्फ केआरके इस समय खूब सुर्ख़ियों में चल रहे हैं| कुछ समय पहले उनके उपर बॉलीवुड सुल्तान सलमान ख़ान ने मानहानि का केस दर्ज़ करा दिया था| सोशल मीडिया यूजर्स जमकर केआरके पर अपने जुबानी तीर चला रहे हैं, हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायक मीका सिंह ने भी इस बारे में ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है|

इस सारे मसले की शुरुवात केआरके द्वारा किए गए सलमान खान की फिल्म 'राधे' के रिव्यु से हुई थी अब इसमें मीका भी कूद गए हैं| सिंगर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "मैं आप सब से प्रार्थना करता हूँ, प्लीज़ कुत्तों का मज़ाक न उड़ाएं। मैं अपनी बात वापस कहना चाहता हूँ...केआरके की तुलना कुत्ते से न करें। ये आप सब से मेरी विनती है|" इसको देखने के बाद उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



हाल ही में एक यूज़र ने एक वीडियो ट्विट किया था जिसमें वह कुत्ते से बात कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि, "ओए केआरके क्या हाल है तेरा? अब क्या हुआ.. अब भौंक, क्या हुआ ट्विटर प्राइवेट कर दिया तूने। पूरी दुनिया वेट कर रही तेरे रिप्लाई का?" इस समय केआरके को खूब ट्रोल किया जा रहा है|

End of content

No more pages to load