Bollywood News


गेंदा फूल के बाद 'पानी पानी' गाने में दिखेगी बादशाह और जैकलीन फर्नांडीस की जोड़ी!

गेंदा फूल के बाद 'पानी पानी' गाने में दिखेगी बादशाह और जैकलीन फर्नांडीस की जोड़ी!
कुछ समय पहले बॉलीवुड सिंगर, रैपर बादशाह और जैकलीन फर्नांडीस की जोड़ी म्यूजिक वीडियो सॉंग 'गेंदा फूल' में नज़र आई थी| जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था, यह दोनों एक बार फिर 'पानी पानी' गाने में साथ नज़र आने वाले हैं| इसको बादशाह और सिंगर आस्था गिल ने अपनी आवाज दी है| इस बात की जानकारी रैपर ने इन्स्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर करते हुए दी है|

बादशाह ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "आपको पता होना चाहिये कि क्या आ रहा है @jacquelinef143 @aasthagill @saregama_official @adityadevmusic @badboyshah सबसे बड़ा कमबख्त गाना। कोई मजाक नहीं कोई टोपी नहीं।" इसको देखने के बाद दोनों के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'पानी पानी' गाने को आस्था गिल और बादशाह ने लिखा और कंपोज किया है, इसकी शूटिंग जैसलमेर की खूबसूरत जगहों पर की गई है| जैकलीन के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में 'बच्चन पांडे', 'भूत पुलिस', 'सर्कस' और 'राम सेतु' जैसी फिल्में में अपने अभिनय के द्वारा दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देने वाली हैं|

End of content

No more pages to load