Bollywood News


युवा अभिनेत्री अनन्या पांडे की इस कातिलाना स्माइल के दीवाने हो जाएंगें आप!

युवा अभिनेत्री अनन्या पांडे की इस कातिलाना स्माइल के दीवाने हो जाएंगें आप!
बॉलीवुड की युवा अदाकारा अनन्या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद करती हैं। वह अपने फोटोशूट, सेल्फी और निजी जिंदगी की हर जानकारी हमेशा अपने फैन्स के साथ शेयर करती दिखाई देती हैं| हाल ही में इंटरनेट पर अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही है, इनमें उनकी कातिलाना स्माइल लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है|

अनन्या पांडे वर्तमान समय में अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती नज़र आती हैं| फिल्मों की शूटिंग के बाद अभिनेत्री सबसे ज्यादा समय जिम में वर्कआउट करती दिखाई देती हैं| इस तस्वीर में वह व्हाइट टी-शर्ट पहने क्यूट सी स्माइल देती दिखाई दे रही हैं| अभिनेत्री ने सर के उपर डैनिम कैप पहन रखी है, जो उनकी खूबसूरती में चार-चाँद लगा रही है| इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "आई लव माई न्यू हैट|"



अनन्या को आखिरी बार ज़ी 5 द्वारा प्रस्तुत मकबूल खान निर्देशित फिल्म 'खाली पीली' में ईशान खट्टर के साथ देखा गया था, इसमें उनके अभिनय को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी| आने वाले समय में वह 'लाइगर' में तेलुगू सुपरस्टार विजय देवेरकोंडा के साथ स्क्रीन साझा करती नज़र आएंगी| अभिनेत्री के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load