Bollywood News


टाइगर श्रॉफ के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर गाड़ी चलाने के कारण केस दर्ज़!

टाइगर श्रॉफ के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर गाड़ी चलाने के कारण केस दर्ज़!
हिंदी सिनेमा के युवा एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ इस समय काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं, उनके खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर बिना परमिशन और बिना कारण गाड़ी चलाने की वजह से केस दर्ज किया गया है| इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस के अधिकारीयों ने पत्रकारों से बात करते हुए दी है, उनका कहना है कि मुंबई में दोपहर दो बजे के बाद बिना किसी कारण के यहाँ-वहाँ घूमना मना है|

कोरोना महामारी के कारण इन नियमों को लागू किया गया है और फिर भी अभिनेता टाइगर श्रॉफ शाम तक बांद्रा बस स्टैंड के आस-पास घूम रहे थे| उनके खिलाफ धारा 188 और 34 के तहत केस दर्ज़ किया गया है| इस खबर के सामने आते ही अभिनेता के फैन्स काफी नाखुश दिखाई दे रहे हैं|



टाइगर के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार अहमद खान निर्देशित फिल्म 'बागी 3' में श्रद्धा कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आए थे| इसमें रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे ने भी अहम किरदार निभाया था| आने वाले समय में वह 'हीरोपंति 2' और 'गणपत' कृति सैनन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load