Bollywood News


तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' इस दिन होगी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़, फैन्स की बढ़ी उत्सुकता!

तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' इस दिन होगी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़, फैन्स की बढ़ी उत्सुकता!
तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर थ्रिलर फिल्म 'हसीन दिलरुबा' के रोचक फर्स्ट लुक ने ही लोगों की जिज्ञासा को दुगना कर दिया था| तापसी और विक्रांत दोनों के फैन्स फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे, मगर कोरोना के कारण फिल्म तय समय 18 सितम्बर 2020 को रिलीज़ नहीं हो पाई| मगर अब यह नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होने वाली है, इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए दी है|

तापसी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "कहानी आशिकाना, राज कातिलाना, #हसीन दिलरुबा जल्द आ रही है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर|" कुछ समय पहले अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से विक्रांत के साथ की एक तस्वीर शेयर करके बताया की फिल्म की शूटिंग ख़त्म हो गयी है| अब इसके रिलीज़ की खबर सुनते ही फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं|



बता दें कि विनिल मैथ्यू के निर्देशन में बनी 'हसीन दिलरुबा' में विक्रांत मैसी पहली बार तापसी के साथ दिखेंगे| इनके अलावा हंसिका मोटवानी और हर्षवर्धन राणे के भी दोनों के साथ सहायक भूमिका में नज़र आने वाले हैं| फिल्म के निर्माता आनंद राय व हिमांशु शर्मा ने बताया है कि अब इसको 2 जुलाई 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load