Bollywood News


'साइकिल दिवस' पर काजोल ने शाहरुख के साथ का फनी साइकलिंग वीडियो शेयर किया!

अगर आपको पता हो 3 जून को आज पूरा विश्व साइकिल दिवस मना रहा है| इस खास दिन पर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने एक पुराना वीडियो इन्स्टाग्राम पर साझा किया है जो इस समय काफी वायरल हो रहा है| अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, इसको देखने के बाद फैन्स ज्क्मर रिएक्शन दे रहे हैं|

बता दें कि काजोल ने 'कुछ-कुछ होता है' फिल्म का एक सीन फैन्स के साथ साझा किया है, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ साइकिल चलाती दिखाई दे रही हैं| अचानक से उनकी साइकिल शाहरुख वाले से टकरा जाती है और वह गिर जाती हैं| पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, "और आपको भी साइकिल दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं🙄 #विश्व साइकिल दिवस|" इसको देखने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



काजोल के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो कुछ समय पहले वह फिल्म 'त्रिभंगा' में दिखाई दी थी, जिसको नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था| इसमें उनके साथ तनवी आजमी और मिथिला पालकर भी अहम भूमिका में दिखाई दी थी| हाल ही में अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल ने मुंबई के जुहू इलाके में एक नया घर खरीदा है, जिसको लेकर वह खूब सुर्ख़ियों में चल रहे हैं|

End of content

No more pages to load