Bollywood News


बॉलीवुड के एक्शन हीरो ऋतिक रोशन ने ऐसे की 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' की मदद!

बॉलीवुड के एक्शन हीरो ऋतिक रोशन ने ऐसे की 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' की मदद!
इस समय पूरे भारत में कोरोना महामारी कहर भरपा रही है, लोगों की मदद करने के लिए इस बार फ़िल्मी कलाकार खुलकर सामने आ रहे हैं| कोरोना काल में शुरुवात से ही जरुरतमंदों की सहायता करने वाले बॉलीवुड के हैण्डसम हंक अभिनेता ऋतिक रोशन आगे आए हैं| हाल ही में उन्होंने अपने काबिलेतारीफ काम से सभी का दिल जीत लिया है| खबरों की मानें तो अभिनेता ने 20 लाख रुपए की राशि 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' (CINTAA) को दी है|

बता दें कि ऋतिक ने एसोसिएशन के जरूरतमंद मेंबर्स की सहायता के लिए 20 लाख रुपए और राशन किट्स दान की हैं| अगर आपको पता हो उन्होंने पिछले साल भी CINTAA की मदद करते हुए 25 लाख से ज्यादा की राशि लोगों की मदद के लिए दे दी थी| इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेता के सराहनीय काम की तारीफ कर रहे हैं|

'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' के अधिकारीयों ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हमने 1400 लोगों के खाने-पीने का बंदोबस्त कर दिया था| उन्होंने कहा कि पिछले साल काफी बॉलीवुड सेलेब्स ने लोगों की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया था|

End of content

No more pages to load