Bollywood News


बॉलीवुड लीजेंडरी दिलीप कुमार के मौत की खबर सुनकर आग बबूला हुई सायरा बानो!

बॉलीवुड लीजेंडरी दिलीप कुमार के मौत की खबर सुनकर आग बबूला हुई सायरा बानो!
कुछ समय पहले खबर आई थी कि हिंदी सिनेमा के लीजेंडरी अभिनेता दिलीप कुमार को साँस लेने में तकलीफ होने के कारण मुंबई हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था| इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स ने अभिनेता के जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं करने लगे हैं| कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दिलीप के मरने की खबर फैला दी, जो काफी वायरल हुई| इन सब को देखकर पत्नी सायरा बानो ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है|

मीडिया खबरों की मानें तो दिलीप कुमार को नियमित जांच के लिए मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल एडमिट किया गया था| जब पत्नी सायरा बानो अभिनेता को लेकर आई तो कुछ समय बाद ही उनकी मौत की खबर सामने आने लगी थी| अब हाल ही में दिलीप के सोशल मीडिया अकाउंट से पत्नी ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "साहब का स्वास्थ्य अब ठीक है, कृप्या व्हाट्सएप फॉरवर्ड में विश्वास बिल्कुल न करें| आप सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद, डॉक्टरों के अनुसार वो 2-3 दोनों में घर आ जाएंगे, इंशाह अल्लाह|" इसको देखने के बाद फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



सायरा बानो ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि दिलीप को सांस लेने में परेशानी होने के कारण हॉस्पिटल में लाया गया था| मेरी लोगों से प्रार्थना है कि गलत खबर न फैलाएँ और उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं करें|

End of content

No more pages to load