Bollywood News


टीवी शो में 'बीजी' किरदार से लोकप्रिय तरला जोशी का हुआ निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि!

अभी-अभी खबर मिली है कि मशहूर टीवी शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' में बड़ी बीजी की भूमिका निभाने वाली दिग्गज अभिनेत्री तरला जोशी का निधन हो गया है| मीडिया खबरों की मानें तो अभिनेत्री की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुए है, इस खब के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स और टीवी सेलेब्स अभिनेत्री को भावुक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं|

युवा अभिनेत्री निया शर्मा ने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर तरला जोशी के साथ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, "आरआईपी बड़ी बीजी, आपको हमेशा मिस किया जाएगा|" दूसरी तस्वीर में उन्होंने लिखा, "तरला जी आप हमेशा हमारी बड़ी बीजी रहोगी|" इनके अलावा क्रिस्टल डिसूजा ने भी उनकी तस्वीर शेयर करते हुए अपना दुःख प्रकट किया है|





आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तरला जोशी 'बंदिनी' के अलावा 'साराभाई वर्सेज साराभाई' जैसे शो में भी दिखाई दे चुकी थी| एक्टिंग से पहले अभिनेत्री ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपना सफर शुरू किया था| उनके निधन की खबर सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री में मातम छा गया है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे|

End of content

No more pages to load