Bollywood News


'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में दिखेगी ये खूबसूरत अभिनेत्री!

'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में दिखेगी ये खूबसूरत अभिनेत्री!
राखी बंधन के त्यौहार पर हर बहन अपनी भाई को राखी बाँध कर जीवन भर रक्षा करने का वचन लेती है| ऐसे में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी इस ख़ास मौके पर पिछले साल अपने हर फैन को एक ख़ास तोहफा देते हुए अपने प्रोजेक्ट 'रक्षा बंधन' का ऐलान कर दिया था| इस बात की जानकारी अभिनेता ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए दी थी| हाल ही में बॉलीवुड गलियारे से खबर मिली है कि इसमें अक्षय के साथ युवा खूबसूरत अभिनेत्री भूमि पेड्नेकर मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं|

'रक्षा बंधन' के पोस्टर में अक्षय कुमार हाथ में राखी बांधे हुए अपनी बहनों से गले मिलते दिखाई दिए थे| इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय द्वारा किया जा रहा है और कहानी का लेखन कार्य हिमांशु शर्मा ने सम्भाला है| अब भूमि के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबर सुनते ही उनके फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|



बता दें की 'अतरंगी रे' के बाद दूसरा मौका होगा जब अक्षय कुमार और आनंद राय साथ काम करते नज़र आएगें| 'रक्षा बंधन' के निर्माता आनंद राय और अक्षय कुमार की यह फिल्म हमें 5 नवम्बर 2021 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी| इसके अलावा अभिनेता रोहित शेट्टी निर्देशित 'सूर्यवंशी' और फरहद समजी की 'बच्चन पांडे' में भी दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load