Bollywood News


पुलिस के सबूत देने के बाद भी दिव्या खोसला कुमार ने किया पर्ल वी पुरी का समर्थन!

पुलिस के सबूत देने के बाद भी दिव्या खोसला कुमार ने किया पर्ल वी पुरी का समर्थन!
कुछ समय पहले टीवी के लोकप्रिय शो 'नागिन 3' अभिनेता पर्ल वी पुरी को पुलिस ने रेप केस में हिरासत में लिया था| मीडिया खबरों के अनुसार पर्ल के साथ 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था| पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके साथ कार में बार-बार रेप किया गया है, इसके बाद ही पुलिस ने कारवाई करते हुए सभी को पकड़ा था| हल ही में उनके साथ म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी दिव्या खोसला कुमार ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पर्ल पूरी का समर्थन किया है|

दिव्या खोसला और पर्ल वी पुरी पिछले साल रिलीज़ हुए म्यूजिक वीडियो सॉंग 'तेरी आँखों में' में नज़र आ चुके हैं| दिव्या ने पोस्ट में लिखा कि, "एक पवित्र आत्मा जो महिलाओं को हमेशा रिस्पेक्ट से देखते हैं|" अगर आपको पता हो 5 जून को डीसीपी संजय कुमार पाटिल ने पत्रकरों से बात करते हुए कहा था कि जो पर्ल के उपर आरोप लगे हैं वो झूठे नहीं हैं और उनके खिलाफ सबूत भी हैं| इसी वजह से उनको हिरासत में लिया गया है, जल्द ही सचाई सभी के सामने आ जाएगी|



फ़िलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है, इन सभी के उपर रेप और छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज़ किया गया है| अगर रिपोर्ट में सब कुछ साबित हो जाता है तो सभी आरोपियों को लम्बे समय के लिए जेल जाना पड़ सकता है| इस खबर के सामने आते ही पर्ल वी पुरी के उपर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं|



बता दें कि पर्ल पुरी 'नागिन 3' के द्वारा काफी अच्छी फैन फोल्लोविंग बना चूका था| इस शो के अलावा वह मेरी सासू मां, नागार्जुन एक योद्धा, बेपनाह प्यार, ब्रह्माराक्षस 2, दिल की नजर से खूबसूरत, फिर भी ना माने बदतमीज दिल, रियलिटी शो में अभिनय कर चूका है| कुछ समय पहले वह युवा अभिनेत्री करिश्मा तन्ना को भी डेट कर चुके हैं, परन्तु दोनों का रिश्ता लम्बा नही चला और वह अलग-अलग हो गए|

End of content

No more pages to load