हिंदी सिनेमा के सुल्तान सलमान खान के साथ किसी समय में सुपरहिट फिल्म 'तेरे नाम' में काम कर चुकी अभिनेत्री भूमिका चावला को लेकर काफी समय से खबरें आ रही थी कि वह आने वाले समय में कलर्स के मशहूर टीवी शो ' बिग बॉस 15' में दिखाई देने वाली हैं| इस खबर के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है|
भूमिका ने सभी खबरों पर विराम लगाते हुए असली सच्चाई लोगों को बताई है, उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "ये सच नहीं है, मुझे बिग बॉस ऑफर नहीं किया गया है, अगर मुझे ऑफर किया भी गया तो भी मैं इससे स्वीकार नहीं करूंगी| मुझे सीजन 1, 2 और 3 ऑफर किया गया था और मैंने उन सभी में भाग लेने से इनकार कर दिया था| मैं एक पब्लिक पर्सनालिटी हूँ लेकिन 24 घंटे 7 कैमरों के सामने नही रह सकती, मैं बेहद प्राइवेट इंसान हूँ|" उनके फैन्स कमेंट बॉक्स अपना सकारात्मक रिएक्शन दे रहे हैं|
इस समय फैन्स 'बिग बॉस 15' को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं क्योंकि पिछली बार का सीजन इतना खास नही रहा था| अभी तक प्रतिभागियों का नाम सामने नही आया है, परन्तु लोग अपने पसंदीदा सेलेब्स को देखना चाहते हैं|
सलमान खान की इस को-स्टार को मिला 'बिग बॉस 15' का ऑफर, जानिए खबर की सच्चाई!
Tuesday, June 08, 2021 11:08 IST


