Bollywood News


हिंदी सिनेमा की कास्टिंग निर्देशक सेहर अली लतीफ़ के निधन पर सेलेब्स ने जताया शोक!

हिंदी सिनेमा की कास्टिंग निर्देशक सेहर अली लतीफ़ के निधन पर सेलेब्स ने जताया शोक!
अभी-अभी खबर मिली है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर कास्टिंग निर्देशक सेहर अली लतीफ़ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है| इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक का मातम छा गया है, 40 साल की लतीफ का एकदम से चले जाना, सभी को हैरानी में डाल रहा है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने अपने सफर में 'दुर्गामती' और 'द लंच बॉक्स' जैसे लोकप्रिय प्रोजेक्ट में काम किया था| मीडिया खबरों की मानें तो उन्हें रेनल फेलियर के कारण इन्फेक्शन हो गया था, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पाल में भर्ती कराया गया| यहाँ पर कुछ दवाइयों का सेवन करने से उनकी सेहत में सुधार हो गया था, परन्तु अचानक से उनको दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई|

सेहर अली लतीफ़ के निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से अपना शोक प्रकट कर रहे हैं| राजकुमार राव से लेकर स्वरा भास्कर तक सभी उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं|





बता दें कि सेहर अली लतीफ़ ने अपने फ़िल्मी सफर में मैथेमेटिशियन श्रीनिवास रामानुजम बायोपिक फिल्म 'द मन हु न्यू इनफिनिटी जैसे कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का कार्यभार सम्भाला था| अब उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे|

End of content

No more pages to load