Bollywood News


महाकाव्य पर आधारित फिल्म में 'सीता' के रोल के लिए करीना कपूर ने की इतने पैसे की मांग!

महाकाव्य पर आधारित फिल्म में 'सीता' के रोल के लिए करीना कपूर ने की इतने पैसे की मांग!
अगर आपको पता हो बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान दो बच्चों की मां बन चुकी हैं, परन्तु फिर भी उनको बड़े पर्दे पर लोग देखना पसंद करते हैं| सैफ अली खान से शादी करने के बाद भी उनकी एक्टिंग में कोई कमी नही आई है वह अपने अभिनय कौशल के द्वारा लोगों के दिलों अलग जगह बना चुकी हैं|

अभी-अभी खबर मिली है कि महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म में 'सीता' का किरदार निभाने के लिए करीना ने मेकर्स से काफी बड़ी रकम मांग ली है| अब दीपिका पादुकोण के बाद उनका नाम भी बीच में लटकता नज़र आ रहा है| बता दें कि इस प्रोजेक्ट में सीता माता की त्याग भावना का प्रदर्शन किया जाएगा, कुछ समय पहले खबर आई थी कि इसमें रावण का किरदार सैफ निभाते दिखाई देने वाले हैं|

मीडिया सूत्रों की मानें तो करीना ने इस फिल्म के लिए मेकर्स से 12 करोड़ रुपए की मांग की है| इस समय अभिनेत्री आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं| इस फिल्म को इसी साल क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जा सकता है, इसके अलावा वह 'वीरे दी वेडिंग 2' और हंसल मेहता निर्देशक अन्य प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाली हैं|

इतना सारा काम होने के कारण करीना ने मेकर्स से इतनी बड़ी डिमांड की है, इस बारे में अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नही की गई है| अब तो समय ही बताएगा कि हमे इस प्रोजेक्ट में कौन से चेहरे देखने को मिलते हैं|

End of content

No more pages to load