Bollywood News


अमृता सिंह ने ऐसे दिखाई माँ की ममता, बेटी सारा अली खान के साथ तस्वीर वायरल!

अमृता सिंह ने ऐसे दिखाई माँ की ममता, बेटी सारा अली खान के साथ तस्वीर वायरल!
हिंदी सिनेमा की युवा खूबसूरत अदाकारा सारा अली खान कुछ समय पहले मां अमृता सिंह और भाई इब्राहीम अली खान के साथ गुलमर्ग हॉलिडे एन्जॉय करके आई थी| अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर बर्फीली वादियों से माँ के साथ एक वीडियो फैन्स के साथ साझा किया था| इसमें सारा अपनी माता की तरफ कैमरा करते हुए रिपोर्टिंग करती नज़र आई थी| हाल ही में मॉम अमृता अपनी बेटी की चम्पी करती नज़र आ रही, माँ बेटी की यह तस्वीर सोशल पर काफी वायरल हो रही है|

काफी समय पहले वायरल हुई वीडियो में सारा अली खान और अमृता सिंह एक रोप वे पर बैठी नज़र आए थे और इनके पीछे शानदार स्नो फॉल भी हो रही थी| इस बार माँ बेटी की खूबसूरत स्माइल लोगों का ध्यान काफी आकर्षित कर रही है|



वर्तमान समय में सारा लगातार अपने सोशल मीडिया पर कोविड में राहत आवश्यकताओं और संसाधनों के लिए पोस्ट कर रही हैं। युवा अभिनेत्री इस कठिन वक़्त में समाज के प्रति अपना काम काबिलेतारीफ कर रही है और बहुतों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं। फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में दिखाई देने वाली हैं। उनके फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load