आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगना रनौत ने बीएमसी पर गैर कानूनी ढंग से तोड़फोड़ का इल्जाम लगाते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दर्ज करवाई थी| अभिनेत्री पिछले साल 9 सितम्बर को मुंबई वापस लौटीं थी और उसी दिन उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की थी| ऐसे में कंगना ने अपनी नाराजगी जताते हुए एक वीडियो शेयर करके महाराष्ट्र सीएम पर हमला बोला था| कंगना रनौत ने कहा था कि आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा| ये वक्त का पहिया है, याद रखना, हमेशा एक जैसा नहीं रहता|
कंगना हाल ही में मुंबई के खार स्थित ऑफिस में चल रहे रिनोवेशन के काम का जायजा लेने पहुंची थी| अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, पिछले साल हाईकोर्ट ने बीएमसी की इस कार्रवाई पर निंदा जताते हुए अभिनेत्री को मुआवजा देने के लिए कहा था|
कुछ समय पहले कंगना के विवादित बयानों के बाद सोशल मीडिया हैण्डल ट्विटर ने उनका एकाउंट सस्पेंड कर दिया था| अभिनेत्री के उपर पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए एफआईआर भी दर्ज की गई थी|
पिछले साल हुई तोड़फोड़ के बाद कंगना रनौत ने लिया टूटे ऑफिस में चल रहे काम का जायजा!
Tuesday, June 08, 2021 14:50 IST


