Bollywood News


जन्मदिन स्पेशल: पति आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को बताया फेवरेट वॉलपेपर!

जन्मदिन स्पेशल: पति आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को बताया फेवरेट वॉलपेपर!
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं| उनके चाहने वाले और दोस्त सोशल मीडिया पर बर्थ-डे विश कर रहे हैं, अभिनेत्री के पति आनंद आहूजा ने भी उनके साथ की तस्वीर साझा करते हुए अपना प्यार जताया है| उनके द्वारा पोस्ट पर लिखा गया कैप्शन सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है|

आनंद आहूजा ने सोनम कपूर के साथ की मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है, इसमें दोनों बात करते नज़र आ रहे हैं| पोस्ट को शेयर करते हुए आनंद ने कैप्शन में लिखा कि, "मैं जानता हूं कि तुम्हें वॉलपेपर्स कितने पसंद हैं- वैसे तुम्हीं वो वॉलपेपर हो जिसकी मुझे जरुरत है, हैप्पी बर्थडे मेरी फॉरएवर वॉलपेपर|" इसको देखने के बाद दोनों के फैन्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|





सोनम के पिता और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने कुछ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "उस लड़की के लिए जो अपने सपनों का पीछा करती है और अपने दिल की सुनती है...सोनम कपूर| एक माता-पिता के रूप में तुम्हें बड़ा होते देखना हमारे लिए किसी सपने से कम होना नहीं था| मैं बेहद खुश हूँ कि तुम और आनंद सेहतमंद हो, तुमसे मिलने का इंतजार नहीं हो रहा, हैप्पी बर्थडे सोनम बेटा, लव यू एंड मिस यू|"

End of content

No more pages to load