Bollywood News


'राबता' रिलीज़ के 4 साल पूरे होने पर कृति सैनन ने कहा, कभी नही सोचा था ये आखिरी फिल्म होगी!

आज यानि 9 जून को कृति सैनन और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'राबता' की रिलीज़ को 4 साल पूरे हो गए हैं| इस खास मौके पर अभिनेत्री ने दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट अपने दोस्त के नाम की है| उन्होंने एक वीडियो इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा किया है, इसमें वह सुशांत के साथ फिल्म के सेट पर की गई मस्ती को दिखाती नज़र आ रही हैं|

बता दें कि कृति ने फिल्म की शूटिंग का बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर किया है| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "तन लड़े, तन मूक जाए, रूह जुड़े, जुड़ी रह जाए...मैं कनेक्शन में विश्वास रखती हूँ, मेरा मानना है कि अगर हमें किसी से मिलना होता है तो हम मिलते हैं| सुशांत, डीनो और मैडॉक फिल्म्स के साथ मेरा राबता होना लिखा था..फिल्में आती हैं और चली जाती हैं| राबता मेरी सबसे बेहतरीन और सबसे यादगर अनुभवों में से एक रही और हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी| मुझे बिलकुल नहीं पता था कि ये हमारी पहली और आखिरी फिल्म होगी|" इसमें सुशांत और कृति की रोमांटिक कैमिस्ट्री को देखने के बाद फैन्स को उनकी फिर से याद आ गई है|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2017 में रिलीज़ हुई फिल्म 'राबता' का निर्देशन दिनेश विजान ने किया है| इसमें सुशांत और कृति के अलावा वरुण शर्मा, जिम सारभ और राजकुमार राव ने भी अहम भूमिका निभाई है| इस रोमांटिक कहानी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था|

End of content

No more pages to load