हैदराबाद से मुंबई पैदल चलकर पहुंचा लोगों के मसीहा सोनू सूद का फैन, तस्वीर वायरल!

Friday, June 11, 2021 08:49 IST
By Santa Banta News Network
पिछले साल देश में लॉकडाउन के कारण कई लोगों को अपने कारोबार से हाथ धोना पड़ा, तो वहीं कई लोग इसके चलते बेघर हो गए थे| इस भयानक स्थिति को देखते हुए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आकर ज़रूरतमंद लोगों की मदद करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं| यही वजह है आज की तारीख़ में उन्हें लोग मसीहा मानकर पूजते हैं| इस समय लोगों के दिलों में अभिनेता के प्रति दीवानगी इस कदर बढ़ गई है कि एक फैन्स उनको मिलने पैदल हैदराबाद से मुंबई आ पहुंचा है|

सोनू ने अपने इस फैन की तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर की है, इसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेता के उपर खूब प्यार बरसा रहे हैं| सोनू ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "वेंकटेश, ये लड़का नंगे पैर मुझसे मिलने के लिए हैदराबाद से मुंबई आया है, हालांकि उसके आने के लिए ट्रांसपोर्टेशन का इंतजाम कर दिया था, परन्तु मैं किसी को इस बात के लिए प्रेरित नहीं करूंगा वो ऐसा कदम उठाए, आप सभी को मेरा प्यार|" लोग कमेंट बॉक्स में अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनू पूरे भारत में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी कर रहे हैं और इसकी शुरुवात आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और कुरनूल जैसे शहरों से हो चुकी है| अभिनेता फ्रांस की सहायता से ऑक्सीजन प्लांट लगा रहे हैं, इसके द्वारा देश के हर हिस्से में लोगों को ऑक्सीजन मिल सकेगी| कोरोना महामारी में लोगों को सबसे ज्यादा समस्या इसी चीज की हो रही है, ऑक्सीजन प्लांट अस्पताल को प्रोवाइड कराने के साथ-साथ सिलेंडर भी भरने में मदद करेंगे|
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025