Bollywood News


सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी पर बनी 'न्याय द जस्टिस' फिल्म का ट्रेलर रिलीज़!

कुछ दिनों पहले हिंदी सिनेमा के युवा दिव्यंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के उपर बन रही फिल्म के खिलाफ पिता कृष्णा किशोरे सिंह ने याचिका दायर की थी| जिसे 10 जून को दिल्ली हाईकोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया था| अभिनेता के जीवन पर बन रही फिल्म पर उनके पिता ने रोक लगाने को का कहा था| याचिका में कहा गया था कि फिल्म निर्माता सुशांत की डेथ स्टोरी को कहानी बना कर लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगें और पैसे कमाएँगें जो ठीक नही है|

अभी-अभी खबर मिली है कि दिलीप गुलाटी द्वारा निर्देशित सुशांत के मौत केस पर आधारित फिल्म 'न्याय द जस्टिस' का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है| बता दें कि अभिनेता की मौत आज तक रहस्य बनी हुई है, इस पुरे मामले की जाँच सीबीआई बारीकी से कर रही है। हाल ही में प्रस्तुत किए गए ट्रेलर में जुबेर खान और श्रेया शुक्ला अहम भूमिका में नज़र आ रहे हैं, इनके अलावा दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर भी इसमें दिखाई दे रहे हैं| इसको देखने के बाद एक बात किसी को भी समझ नही आ रही कि फिल्म मेकर्स को आखिर किस बात का डर जो उन्होंने यूट्यूब पर लाइक्स, डिसलाइक्स और कमेंट सेशन को हाईड करना पड़ा है| देखिये ट्रेलर-



इस ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि महेंद्र सिंह नाम का शक्स अपने फ्लैट पर पंखे से लटका हुआ मृत पाया जाता है, लड़के के पिता उसकी गर्लफ्रेंड उर्वशी पर आरोप लगाते नज़र आते हैं| इसमें बाद इस केस में ड्रग्स एंगल आना शुरू हो जाता है जिसकी जाँच भी चालू हो जाती है, आगे की कहानी में क्या होता है ये तो फिल्म में ही पता चलेगा| इसकी शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी और साल के अंत तक खत्म हो गई थी|

अगर आपको पता हो कुछ समय पहले ही फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' का टीजर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था| जिसको देखने के बाद लगा था कि इसमें सुशांत की जीवनी को दिखाया गया है|

End of content

No more pages to load