Bollywood News


मीका सिंह का गाना 'कुत्ते का बच्चा' सुनकर आया केकेआर को गुस्सा, दे डाली ये धमकी!

मीका सिंह का गाना 'कुत्ते का बच्चा' सुनकर आया केकेआर को गुस्सा, दे डाली ये धमकी!
हाल ही में हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक मीका सिंह ने अपना नया गाना 'केआरके कुत्ता' लोगों के सामने प्रस्तुत कर दिया है| इसको सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, लोग कमेंट बॉक्स में इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं| इसको देखने के बाद कमाल आर खान ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसको बाद में उन्होंने इसको डिलीट भी कर दिया|

केआरके ने गाने को देखकर पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि, "मैंने मीका का नया गाना देख लिया है जो उन्होंने मेरे लिए बनाया है, मैं उनका शुक्रगुजार हूँ जो उन्होंने मेरे लिए ये गाना बनाया| मैं उस बुकी का भी शुक्रगुजार हूँ जो उस गाने में है (विंदू दारा सिंह), मैं उस तोशी सबारी का भी शुक्रगुजार हूँ जिसका नाम मीटू मूवमेंट में सामने आया था| लेकिन अब मैं बहुत जल्द इनके लिए वीडियो बनाऊंगा|" अगर आपको पता हो उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट कर रखा है|





बता दें कि खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद ख़ान उर्फ केआरके इस समय खूब सुर्ख़ियों में चल रहे हैं| कुछ समय पहले उनके उपर बॉलीवुड सुल्तान सलमान ख़ान ने मानहानि का केस दर्ज़ करा दिया था| सोशल मीडिया यूजर्स जमकर केआरके पर अपने जुबानी तीर चला रहे हैं, हाल ही में उन्होंने ट्विट डिलीट तो कर दिया, लेकिन कुछ लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट लेकर वायरल करना शुरू कर दिया है|

End of content

No more pages to load