कुछ समय पहले टीवी के लोकप्रिय शो 'नागिन 3' अभिनेता पर्ल वी पुरी को पुलिस ने रेप केस में हिरासत में लिया था| मीडिया खबरों के अनुसार पर्ल के साथ 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था| पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके साथ कार में बार-बार रेप किया गया है, इसके बाद ही पुलिस ने कारवाई करते हुए सभी को पकड़ा था|पिछले काफी समय से टीवी दुनिया के लोकप्रिय सेलेब्स उनका समर्थन करते नज़र आ रहे हैं|
अगर आपको पता हो कल यानि 11 जून को पर्ल की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, जिसको कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया है| अभिनेता को इस समय मुंबई की ठाणे जेल में रखा गया है, नाबालिग लड़की के साथ रेप केस में गिरफ्तार अभिनेता की अगली सुनवाई 15 जून को होने वाली है|
कंटेंट क्वीन एकता कपूर ने तो सोशल मीडिया पर पर्ल का समर्थन करते हुए एक बड़ा सा पोस्ट शेयर किया था| जिसमें उन्होंने लिखा था कि पीड़िता की मां ने खुद कहा है कि पर्ल बेकसूर है, परन्तु फिर भी पुलिस का कहना है उनके खिलाफ सबूत है| फ़िलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है, इन सभी के उपर रेप और छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज़ किया गया है| अगर रिपोर्ट में सब कुछ साबित हो जाता है तो सभी आरोपियों को लम्बे समय के लिए जेल जाना पड़ सकता है|
टीवी स्टार्स के समर्थन के बावजूद पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका को कोर्ट ने किया खारिज़!
Saturday, June 12, 2021 10:02 IST


