Bollywood News


'सीता' रोल के लिए करीना कपूर को पैसे मांगना पड़ा भारी, उठी बॉयकॉट की मांग!

'सीता' रोल के लिए करीना कपूर को पैसे मांगना पड़ा भारी, उठी बॉयकॉट की मांग!
कुछ समय पहले खबर आई थी कि महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म में 'सीता' का किरदार निभाने के लिए करीना कपूर खान ने मेकर्स से काफी बड़ी रकम मांग ली है| दीपिका पादुकोण के बाद उनका नाम भी बीच में लटकता नज़र आ रहा है| बता दें कि इस प्रोजेक्ट में सीता माता की त्याग भावना का प्रदर्शन किया जाएगा, अब अभिनेत्री की प्रतिक्रिया दे बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं|

इस समय लोग ट्विटर पर करीना कपूर खान को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं, जिसकी वजह उनका सीता किरदार निभाने के लिए 12 करोड़ रुपये की मांग करना है| यूजर्स उस खबर का स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए हैशटैग बॉयकॉट करीना कपूर खान ट्रेंड करवा रहे हैं| देखिये कुछ पोस्ट-











मीडिया सूत्रों की मानें तो करीना ने इस फिल्म के लिए मेकर्स से 12 करोड़ रुपए की मांग की है| इस समय अभिनेत्री आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं| फिल्म को इसी साल क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जा सकता है, इसके अलावा वह 'वीरे दी वेडिंग 2' और हंसल मेहता निर्देशक अन्य प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाली हैं|

इतना सारा काम होने के कारण करीना ने मेकर्स से इतनी बड़ी डिमांड की है, इस बारे में अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नही की गई है| अब तो समय ही बताएगा कि हमे इस प्रोजेक्ट में कौन से चेहरे देखने को मिलते हैं|

End of content

No more pages to load