Bollywood News


दिशा पाटनी ने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के परिवार के साथ सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन!

दिशा पाटनी ने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के परिवार के साथ सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन!
इस समय महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य में 15 दिनों का लॉकडाउन लगाया था, इस स्थिति को देखते हुए बॉलीवुड सेलेब्स वेकेश्न का मजा लेने के लिए मालदीव गए थे| उन्ही में से टाइगर श्रॉफ और उनकी दोस्त दिशा पाटनी भी थे, वहीं से इन दोनों ने अपनी कुछ आकर्षक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिनको काफी पसंद किया जा रहा है| हाल ही में दिशा उनके बॉयफ्रेंड के घर वालों के साथ अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट करती नज़र आ रही हैं|

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार दिशा पाटनी अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने ग्लैमरस फोटोशूट के लिए भी लोगों के बीच मशहूर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव नज़र आती हैं और अपनी हॉट तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। इस समय वह अपने प्यारे दोस्त टाइगर श्रॉफ के परिवार वालों की उपस्थिति में अपना जन्मदिन एन्जॉय करती दिख रही हैं| इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की हैं| देखिये-



दिशा पाटनी आखिरी बार बड़े पर्दे पर मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'मलंग' में नजर आई थी, इस फिल्म में उनके अभिनय और ग्लैमरस अवतार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था| आने वाले समय में वह मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'एक विलेन 2' में आदित्य रॉय कपूर, जॉन अब्रहाम और तारा सुतारिया के साथ दिखाई देने वाली हैं| दिशा के फैन्स इस फिल्म के रिलीज़ होने का काफी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load