Bollywood News


सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर भावुक बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि!

सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर भावुक बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि!
आज बॉलीवुड के प्रतिभावान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि है| अगर आपको पता हो आज ही के दिन 14 जून 2020 को अभिनेता मुंबई के बांद्रा के अपने फ्लैट में छत के पंखें से लटके मिले थे, उस समय अभिनेता की एकदम मौत ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था| आज भी उनका निधन मिस्ट्री बना हुआ है, इस मामले की जाँच बारीकी से की जा रही है कि उनकी मौत के पीछे क्या राज है|

आज सुशांत को याद करते हुए उनके दोस्त और बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर रहे हैं| बता दें कि अभिनेता की मौत की जाँच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अपने तरीके से कर रहे हैं| परन्तु ये भी अभी तक किसी महत्वपूर्ण जानकारी तक नही पहुंच पाए हैं| देखिये कुछ इमोशनल पोस्ट-







अगर आपको पता हो कि सुशांत की आत्महत्या को लेकर उसके पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना के राजीवनगर थाने में याचिका संख्या 241/20 दर्ज कराई है। 25 जुलाई को दर्ज कराई गई इस शिकायत में आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 306, 420, 506 और 120 (बी) लगाई गई थी।

सुशांत की महिला मित्र एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसके माता-पिता और भाई समेत 6 लोगों का नाम सामने आया था| इसी केस की जांच सीबीआई से करने को कहा गया था, अब ये मौत की मिस्ट्री किस मोड़ पर जाकर खत्म होती है ये तो समय ही बताएगा|

End of content

No more pages to load