Bollywood News


नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित अभिनेता संचारी विजय का रोड एक्सीडेंट में हुआ निधन!

नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित अभिनेता संचारी विजय का रोड एक्सीडेंट में हुआ निधन!
अभी-अभी खबर मिली है कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से सम्मानित कन्नड़ के लोकप्रिय अभिनेता संचारी विजय का एक रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया है| इस बात की जानकारी तमिल सुपरस्टार सुदीप किच्चा ने सोशल मीडिया पर साझा की है| खबरों की मानें तो बेंगलुरु में हुए एक्सीडेंट के बाद संचारी को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वहीं उन्होंने आखिरी साँस ली है, इस खबर के सामने आते ही तमिल इंडस्ट्री में मातम सा छा गया है|

38 साल के संचारी विजय ब्रेन ऑपरेशन होने के बाद भी खुद को बचा नही सके| सूत्रों के मुताबिक जब यह हादसा हुआ तो अभिनेता अपने दोस्त के घर बाइक से जा रहे थे और रास्ते में ये दर्दनाक दुर्घटना हो गई| सुदीप ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "यह स्वीकार करना मुश्किल हो रहा है कि संचारी विजय ने अंतिम सांस ले ली, इस लॉकडाउन में उनसे दो बार मुलाकात हुई...वह अगली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे, उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना|" इसको पढ़ने के बाद उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में अपना दर्द जाहिर कर रहे हैं|



विजय के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो उन्होंने अपने सफर की शुरुवात 2011 में रिलीज़ हुई फिल्म 'रंगप्पा होगबिटना' के द्वारा की थी| इसमें उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था, इसके बाद साल 2015 में प्रदर्शित 'नानू अवानल्ला अवालू' में उनके किरदार को इतना पसंद किया गया कि उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया था| अभिनेता के अचानक निधन ने सभी को हैरान कर दिया है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दी|

End of content

No more pages to load