Bollywood News


डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए स्पोर्ट्स ब्रा पहने हॉट पोज़ देती नज़र आई अनन्या पांडे!

डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए स्पोर्ट्स ब्रा पहने हॉट पोज़ देती नज़र आई अनन्या पांडे!
बॉलीवुड की युवा अदाकारा अनन्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आती हैं। वह अपने फोटोशूट, सेल्फी और निजी जिंदगी की हर जानकारी हमेशा अपने फैन्स के साथ शेयर करते हुए उनका मनोरंजन करती दिखाई देती हैं| हाल ही में इंटरनेट पर अभिनेत्री की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, इसमें वह स्पोर्ट्स ब्रा पहने आकर्षक अंदाज़ में अपने फिगर का प्रदर्शन करती नज़र आ रही हैं|

अनन्या अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं, इसलिए वह फिल्मों की शूटिंग के बाद अभिनेत्री सबसे ज्यादा समय जिम में वर्कआउट करती दिखाई देती हैं| हाल ही में इन्स्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर की बात करें तो इसमें वह मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए मोहक पोज़ देती दिखाई दे रही हैं| अनन्या ने रेड एंड वाइट कलर की शर्ट के अंदर स्पोर्ट्स ब्रा पहन रखी है जो सोशल मीडिया यूजर्स को दिन में सपने देखने के लिए मजबूर कर रही है|



अनन्या आखिरी बार स्क्रीन पर ज़ी 5 की मकबूल खान निर्देशित फिल्म 'खाली पीली' में ईशान खट्टर के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आई थी| इसमें उनके शानदार अभिनय को दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी| आने वाले समय में अभिनेत्री 'लाइगर' में तेलुगू सुपरस्टार विजय देवेरकोंडा के साथ नज़र आएंगी| अभिनेत्री के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load