Bollywood News


स्वरा भास्कर और ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ बुजुर्ग पर ट्विट करने पर शिकायत दर्ज़!

अभी-अभी खबर मिली है कि दिल्‍ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के में बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ केस करने को कहा गया है| मीडिया सूत्रों की मानें तो एडवोकेट अमित आचार्य ने हाल ही में दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में स्वरा और ट्विटर इंडिया हेड मनीष माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत करवाई है|

इस पुरे मामले में एक बीजेपी विधायक ने लोनी बॉर्डर थाने में दर्ज़ अपनी याचिका में राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी और स्वरा भास्कर के खिलाफ बुजुर्ग की पिटाई मामले में सामाजिक वातावरण खराब करने का आरोप लगाया है| इन सभी के खिलाफ पुलिस से रासुका एक्ट के तहत कारवाई करने को कहा गया है, इस बात की जानकारी न्यू एजेंसी एएनआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है| यह घटना 5 जून की है, वीडियो में एक मुस्लिम बुजुर्ग को कुछ युवक पीटते दिखाई दे रहे हैं| कुछ लोगों ने इसको शेयर करके सांप्रदायिक दंगों को बढ़ाने का प्रयास किया है, पुलिस जाँच में पता चला है कि यह पूरा मामला दो परिवारों की आपसी रंजिश का है| अब देखना ये होगा कि स्वरा भास्कर और ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ हुआ केस आगे क्या मोड़ लेता है|

End of content

No more pages to load