Bollywood News


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कुछ दिन पहले ही मलाइका अरोड़ा का हॉट मोटीवेट वीडियो वायरल!

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कुछ दिन पहले ही मलाइका अरोड़ा का हॉट मोटीवेट वीडियो वायरल!
अगर आपको पता हो 21 जून को पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने वाला है| इस खास दिन पर लोगों को योग के महत्व बताने के अलावा उन्हें इसके द्वारा कैसे तंदरुस्त रहा जाए इसके लिए भी मोटीवेट किया जाता है| हिंदी सिनेमा की कुछ अभिनेत्रियाँ सोशल मीडिया पर योग और वर्क आउट वीडियो के द्वारा लोगों का होंसला बढ़ती नज़र आती हैं| खूबसूरत हुस्न की मालकिन मलाइका अरोड़ा भी उन्ही में से एक हैं|

अभिनेत्री ने योग दिवस की तैयारियां शुरू भी कर दी हैं, हाल ही में मलाइका ने इन्स्टाग्राम पर खुद का एक हॉट और बोल्ड वर्कआउट वीडियो शेयर करते हुए फैन्स को खास संदेश दिया है| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "चलो दौड़ो, हिलो, सांस लो, स्ट्रेच करो, लेकिन शुरू तो करो| अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में केवल 4 दिन बचे हैं, आप सब क्या कर रहे हैं? आपको जानना है कि मैं क्या कर रही हूं? तो मेरी बायो में क्लिक करके मेरे साथ लाइव वर्कआउट करें|" अभिनेत्री के फैन्स कमेंट बॉक्स में उनके फिट शरीर को देखने के बाद अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



पिछले काफी समय से मलाइका अपनी रियल लाइफ को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रहती हैं| वह अर्जुन कपूर को काफी समय से डेट कर रही हैं, इस लव बर्ड के शादी करने की खबरें भी अक्सर आती रहती हैं| अगर आपको पता हो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों को कोरोना हो गया था, परन्तु वर्तमान समय में दोनों स्वस्थ हैं|

End of content

No more pages to load